कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कमिटी में सदस्य के रूप में निम्नलिखित डायरेक्टर्स शामिल होते हैं
श्री मनोज कृष्ण जेवी, कंपनी सेक्रटेरी एवं अनुपालन अधिकारी, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व समिति के सेक्रटेरी के रूप में कार्य करते हैं।
नैतिक, पारदर्शी, जिम्मेदार और मानवीय आचरण के माध्यम से तथा लागू कानूनों का अनुपालन करते हुए, पारस्परिक रूप से बल देने वाले और सामंजस्यपूर्ण तरीके से शेयरधारक मूल्य वृद्धि और सामाजिक मूल्यों के निर्माण को आगे बढ़ाना है।
स्वच्छ और हरे भरे शहरों का निर्माण करना, स्थिरता को बढ़ावा देना तथा ऊर्जा एवं सामग्रियों के अधिक कुशल एवं प्रभावी उपयोग के लिए प्रयास करना।
भूख, गरीबी और कुपोषण का उन्मूलन करना, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता सहित स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना, जिसमें स्वच्छता को बढ़ावा देने और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्थापित स्वच्छ भारत कोष में योगदान देना शामिल है।
बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के बीच विशेष शिक्षा सहित शिक्षा को बढ़ावा देना तथा आजीविका बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट को बढ़ावा देना।
जेंडर एक्वालिटी को बढ़ावा देना, महिलाओं को सशक्त बनाना, महिलाओं और अनाथों के लिए होम और हॉस्टल बनाना; ओल्डऐज होम, डे केयर सेंटर और सीनियर सिटीजन के लिए अन्य सुविधाएँ मुहैया कराना तथा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समूहों के बीच की समानताओं को कम करने के उपाय करना।
आर्थिक स्थिरता, इकोलॉजीकल बैलेंस, वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा, पशु कल्याण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और मिट्टी, हवा और पानी की क्वालिटी को बरकरार रखना सुनिश्चित करना।
राष्ट्रीय विरासत, कला और संस्कृति की रक्षा करना, जिसमें ऐतिहासिक महत्व के भवनों और स्थलों तथा कलाकृतियों का जीर्णोद्धार, सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना, पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित और विकास शामिल है।
सशस्त्र बलों के दिग्गजों, युद्ध के करण विधवाओं और उनके आश्रितों के लाभ के लिए उपायों को बढ़ावा देना।
अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के सामाजिक आर्थिक विकास तथा इनके राहत एवं कल्याण के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फंड या केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किसी अन्य फंड में योगदान।
राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सपोर्टस् एवं ग्रामीण खेलों के प्रोत्साहन हेतुराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेलों और ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देना।
स्लम एरिया का विकास करना
समाज की बेहतरी के लिए ऐसी दूसरए किस्म की ऐक्टिविटी को बढ़ावा देना।
रिलीफ़, रिहैबिलटैशन और रि-कंस्ट्रक्शन ऐक्टिविटी सहित आपदा प्रबंधन करना