अभी पूछताछ करें
अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को रेफ़र करें और कमाएं

विशेष लॉयल्टी और रेफ़रल लाभ

हम आपके लगातार सहयोग के लिए आभारी हैं। हम आपको हमारे लॉयल्टी एंड रेफ़रल प्रोग्राम का भाग बनने और आकर्षक पुरस्कार जीतने के लिए आमंत्रित करते हैं

अपने प्रियजनों को प्रेस्टीज कम्यूनिटी में जाने में सहायता करें।

अतिरिक्त प्रश्नों के लिएः+91 77955 26707, referral@prestigeconstructions.com

भारत में हमारे नए प्रोजेक्ट के विशेष प्रीव्यू का निमंत्रण।
An opportunity to be a part of a unique reward program
किसी भी विशेष ऑफ़र, इवेंट और प्रमोशन के मामले में सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त करें
रेफ़रल पॉलिसी
किसी दोस्त को रेफ़र करें
नियम व शर्तें:
  • प्रेस्टीज कनेक्ट पोर्टल में रेफ़रल लीड पंजीकरण रेफ़रर या मौजूदा ग्राहक द्वारा किया जा सकता है।
  • रेफ़रल लाभ तभी लागू होगा जब ग्राहक इस बात की पुष्टि करे कि रेफ़रर कंपनी के प्रोजेक्ट से परिचय का स्रोत है और कंपनी द्वारा इसे मान्यता और स्वीकृति प्रदान की जाती है। ग्राहक पूछताछ के स्रोत के रूप में रेफ़रल को किसी अन्य लीड सोर्सिंग चैनल, जैसे कि चैनल पार्टनर, डायरेक्ट या डिजिटल स्रोतों के साथ नहीं जोड़ा जा सकता।
  • ग्राहक द्वारा बुकिंग के समय रेफ़रल को साइट विज़िट (या वॉक-इन) पंजीकरण प्रक्रिया और बुकिंग आवेदन पत्र में लीड/पूछताछ स्रोत के रूप में मेंशन करना आवश्यक है। ग्राहक और रेफ़रर दोनों से अनुरोध है कि वे बुकिंग आवेदन के स्रोत प्रमाणीकरण फ़ॉर्म जैसे उपयुक्त सेक्शन पर हस्ताक्षर करें।
  • अगर बुकिंग एप्लिकेशन के स्रोत प्रमाणीकरण सेक्शन में पूछताछ का स्रोत ग्राहक द्वारा कंपनी के साथ की गई किसी भी पूर्व पूछताछ से मेल नहीं खाता है, तो रेफ़रल को प्रमुख पूछताछ स्रोत मानते हुए बुकिंग एप्लिकेशन कंपनी की सोर्स अप्रूवल प्रोसेस में जाएगा। सोर्स अप्रूवल प्रोसेस के अंतर्गत रेफ़रर को कंपनी की प्रोजेक्ट साइट पर ग्राहक के आने की तिथि से पूर्व ग्राहक के साथ संपर्क या अन्य लीड सोर्सिंग प्रयासों का पर्याप्त प्रमाण देना होगा। कंपनी प्रमाण की जांच और ग्राहक से चर्चा करने के बाद रेफ़रर को रेफ़रल बोनस का भुगतान करने पर निर्णय लेगी। इस संबंध में कंपनी का निर्णय अंतिम होगा
  • अगर सोर्स ऑथेंटिकेशन फॉर्म में रेफ़रर या ग्राहक द्वारा दी गई जानकारी पर ओवर-राइटिंग, छेड़छाड़ या सफेद स्याही है, तो बुकिंग एप्लिकेशन फ़ॉर्म कंपनी की सोर्स अप्रूवल प्रक्रिया में शामिल नहीं होगा। साथ ही, रेफ़रर के रेफ़रल बोनस पर अधिकार को अस्वीकृत/निलंबित किया जा सकता है।
  • बुकिंग एप्लिकेशन फ़ॉर्म या साइट विज़िट (वॉक-इन) पूछताछ फ़ॉर्म में लीड सोर्स का नाम अनुपस्थित होने पर, कंपनी द्वारा रेफ़रल लाभ के किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। बाद में लीड सोर्स नाम या रेफ़रर विवरण जोड़ने पर, रेफ़रल बोनस के लिए रेफ़रर के अधिकार को अस्वीकृत/निलंबित किया जा सकता है।
शामिल न करना/अपवर्जन मापदंड:
  • यह कार्यक्रम उन ग्राहकों (रेफ़रर) के लिए लागू नहीं होता है जो कंपनी के साथ अपनी खरीद निर्णय की प्रक्रिया में हैं (अभी तक बुक नहीं किया गया है) और केवल उन रेफ़रर के लिए लागू है जिन्होंने कंपनी से कम से कम एक यूनिट खरीदी है और कंपनी के साथ यूनिट समझौते की औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं।
  • यह प्रोग्राम केवल उन ग्राहकों के लिए मान्य है जिन्होंने सीधे प्रेस्टीज ग्रुप से अपार्टमेंट खरीदे हैं, न कि द्वितीयक बाज़ार में अपार्टमेंट की रीसेल के माध्यम से।
  • सभी रेफ़रल बुकिंग कंपनी की प्राइज़ अप्रूवल प्रोसेस के अधीन होंगी। कंपनी ऐसे मामलों में रेफ़रल लाभ को स्वीकृत करने या अस्वीकार करने का विकल्प चुन सकती है और इस संबंध में कंपनी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
  • रेफ़रर को रेफ़रल लाभ प्राप्त करने हेतु, ख़रीदार को कंपनी का मौजूदा ग्राहक नहीं होना चाहिए या पिछले 30 दिनों में कंपनी के प्रतिनिधि के साथ संपत्ति खरीद संबंधी चर्चा में शामिल नहीं होना चाहिए।
  • कंपनी के पास यह अधिकार होता है कि वह किसी भी ग्राहक को प्रेस्टीज कनेक्ट प्रोग्राम में भाग लेने से प्रतिबंधित कर सके, अगर वे नियमों और शर्तों के विपरीत या प्रोग्राम के उद्देश्य के विपरीत या प्रोग्राम के किसी भी भाग का उपयोग करते हैं, जिसमें ये शामिल हैं, लेकिन इन तक ही सीमित नहीं हैं, रेफ़रल लाभ प्राप्त करना, या अगर कोई सदस्य दुर्व्यवहार या धोखाधड़ी करता है या प्रोग्राम के लाभों और पुरस्कारों का दुरुपयोग करता है या स्थानीय या राज्य के कानूनों, विधियों या अध्यादेशों के विपरीत कार्य करता है।
प्रतिनिधित्व:
  • प्रेस्टीज कनेक्ट प्रोग्राम में भाग लेने वाला कोई भी सदस्य कंपनी द्वारा संपर्क किए जाने और कंपनी के नए प्री-लॉन्च, लॉन्च या ऐक्टिवेशन से संबंधित विशेष ऑफ़र/प्रचार प्राप्त करने के लिए सहमत होता है।
सूचनाएं:
  • सभी संचार सूचनाएं खरीद के समय दिए गए पते (डाक या ईमेल) पर भेजी जाएंगी या समय-समय पर अपडेट किए गए पते पर। किसी भी पते या संचार में परिवर्तन के लिए सदस्य को परिवर्तन अनुरोध करना होगा। सभी संचार सूचनाएं सदस्य द्वारा प्राप्त मानी जाएंगी और डाक या कूरियर में प्राप्त न होने या खो जाने वाली संचार सूचनाओं के लिए कंपनी की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
  • कार्यक्रम विवरण पर स्पष्टीकरण (यदि कोई हो) referral@pestigeconstructions.com
अधिकार क्षेत्र:
  • कार्यक्रम के नियम और शर्तें और कंपनी और सदस्य के बीच संबंध भारतीय कानून के अधीन हैं। कार्यक्रम का भाग बनकर, प्रत्येक सदस्य बैंगलोर की अदालतों के विशेष क्षेत्राधिकार को स्वीकार करता है।
  • कार्यक्रम और कार्यक्रम से संबंधित किसी भी लाभ, प्रस्ताव, बोनस या पुरस्कार को एक अनुबंध के रूप में नहीं समझा जाएगा या न ही यह कंपनी और सदस्य के बीच एक संविदात्मक संबंध स्थापित करेगा।
मध्यस्थता:
  • इन नियमों और शर्तों से उत्पन्न रेफ़रर और कंपनी के बीच किसी भी विवाद की स्थिति में, जिसमें नियमों व शर्तों की व्याख्या भी शामिल है, बैंगलोर में एकमात्र मध्यस्थ द्वारा, जो पार्टियों द्वारा आपसी सहमति से नियुक्त होगा, बाध्यकारी मध्यस्थता द्वारा निपटाया जाएगा। मध्यस्थता अंग्रेज़ी भाषा में आयोजित की जाएगी और प्रक्रिया भारतीय मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 या उस समय लागू किसी अन्य अधिनियम के अनुसार होगी।
अधिकार:
  • इस कार्यक्रम के नियमों और शर्तों की सभी व्याख्याएं कंपनी के पूर्ण विवेकाधिकार पर होंगी। कंपनी द्वारा सूचना के साथ या बिना, कार्यक्रम से संबंधित किसी भी नियम और शर्त को रद्द, समाप्त, वापस लिया, परिवर्तित, बदला या संशोधित या विस्तारित किया जा सकता है।
अभी पूछताछ करें
क्या आपके इस नंबर पर व्हाट्सऐप ऐक्टिवेट है?
हां, मैं सूचित रहना चाहता हूं और न्यूज़लेटर और मार्केटिंग अपडेट प्राप्त करना चाहता हूं।
इस फॉर्म को सबमिट करके आप निम्न से सहमत होते हैंनियम और शर्तेंऔरप्राइवेसी पॉलिसी

इनसोम्नियाक्स द्वारा संचालित